म्याऊं के हजरतपुर गांव में क्षतिग्रस्त आंबेडकर की प्रतिमा। संवाद
म्याऊं। हजरतपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की आशंका के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया कि बारिश के पानी से प्रतिमा का एक हाथ हल्का क्षतिग्रस्त होना गया है। समझाने के बाद लोगों शांत हो गए।
हजरतपुर के एक पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। बुधवार को कुछ लोग पार्क में पहुंचे। जहां प्रतिमा का एक हाथ मामूली रूप से क्षतिग्रस्त दिखाई दिया। इस पर लोगों में आक्रोश था। लोगों ने किसी खुराफाती के प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की आंशका जताई। इस पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। तनाव की सूचना पर एसओ देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की। इसके बाद प्रतिमा का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रतिमा करीब 25 साल पुरानी है। बारिश के पानी के कारण प्रतिमा मामूली क्षतिग्रस्त हुई है। एसओ की जांच के बाद लोगों का आक्रोश शांत हो गया। एसओ ने बताया कि ग्रामीण अब नई प्रतिमा स्थापित करने की पहल कर रहे है। गांव में शांति है।