करोड़ों भारतवासियों की आस्था के प्रतीक संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कुछ लोग अश्लीलता से बाज नहीं आए। कस्बे के मोहल्ला गौटिया स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की जयंती पर आयोजकों ने नर्तकियों को बुलाया गया। उनके नृत्य के दौरान लोगों ने खूब नोट लुटाए। अश्लील डांस किए जाने के भी आरोप लगे।
जिले भर में गुरुवार को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रमों के आयोजन के साथ सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस दौरान वजीरगंज कस्बे के मोहल्ला गौटिया स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजकों ने मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। यहां पूरी रात स्टेज पर नर्तकियों को नचाया गया। कुछ लोग इसके विरोध में कार्यक्रम छोड़कर चले गए। कुछ लोगों की कहासुनी भी हुई। मोहल्ला गौटिया में आयोजित यह कार्यक्रम शुक्रवार को चर्चाओं में रहा।