सचिन गुप्ता ने परिवार के साथ किया रक्तदान।
- फोटो : संवाद
बदायूं में अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल के सहयोग से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई लोगों ने रक्तदान किया। एक परिवार ने सामूहिक रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया। परिवार के छह लोगों ने रक्तदान किया। परिवार के सदस्यों ने मिलकर अब तक 100 से अधिक बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड बनाया है।
सचिन गुप्ता अपने परिवार के साथ रक्तदान शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अब तक 54 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनकी पत्नी जूली गुप्ता 37 बार रक्तदान कर चुकी हैं। वहीं उनके बेटे कार्तिकेय गुप्ता सात बार रक्तदान कर चुके हैं। इस बार कार्तिकेय गुप्ता की पत्नी अंशिका गुप्ता ने पहली बार रक्तदान किया।
अमर उजाला ने दिए प्रशस्ति पत्र
सचिन गुप्ता की बेटी साधना गुप्ता ने भी पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। फर्रुखाबाद से आई उनकी भतीजी निष्ठा ने भी पहली बार रक्तदान किया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। परिवार के छह सदस्यों द्वारा किए गए। इसके अलावा कई लोगों ने दूसरों की जान बचाने के लिए महादान किया। अमर उजाला की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।