फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झोलाछाप के इलाज से 12 साल के बालक की मौत, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Sun, 14 Jun 2026 01:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

हजरतपुर क्षेत्र के बक्सेना गांव में रविवार को 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया। कहा कि ग्लूकोज की बोतल चढ़ते ही बालक की हालत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई। 
विज्ञापन
नन्हे का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के बक्सेना गांव में रविवार सुबह 12 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप की ओर से ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने के कुछ ही देर बाद बालक की हालत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई। घटना के बाद आरोपी झोलाछाप मौके से भाग गया। 

विज्ञापन


गांव बक्सेना गांव निवासी रामदास का 12 वर्षीय पुत्र नन्हे को रविवार सुबह पेट दर्द और उल्टी आ रही थी। परिजन उसे गांव के ही एक झोलाछाप के पास ले गए। आरोप है कि झोलाछाप ने बालक को दवा देने के साथ बोतल चढ़ाई। बोतल लगते ही नन्हे के मुंह से झाग निकलने लगे और उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के मुताबिक करीब 30 मिनट के भीतर ही बालक की मौत हो गई। 

नन्हे अपने आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद आरोपी क्लीनिक छोड़कर भाग गया। परिजनों ने हजरतपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें