बदायूं। लॉकडाउन में गरीब, जरूरतमंद लोग भूखे पेट ना सोएं, इस सोच के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की मदद की मुहिम लगातार जारी है। शनिवार को रोजाना की तरह जिला प्रशासन ने शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए लोगों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में रह रहे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया।
लॉकडाउन में गरीब, बेसहारा, दिहाड़ी मजदूर और रोज कमाने खाने वाले परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा हो गया है। जिसे देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गरीबों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बढ़ चढ़कर प्रतिभाग भी कर हैं। मुहिम के तहत जरूरतमंदों को राशन और भोजन की मदद पहुंचाई जा रही है। शनिवार को जिला प्रशासन की तरफ से शहर के सिविल लाइन इलाकों में करीब एक दर्जन लोगों को राशन मुहैया कराया। वहीं शेल्टर होम में रुक हुए लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर शहर लेखपाल हरीश चंद्र वर्मा, प्रभारी राजस्व निरीक्षक नरेंद्र कुमार गुप्ता, लेखपाल सतेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।