फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गैस सिलिंडर की समय से होम डिलीवरी कराएं संचालक: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को डीएम कुमार प्रशांत ने गैस एजेंसियों के संचालको के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी करें। उन्होेेंने कहा कि गैस एजेंसी, शोरूम व दुकानों पर किसी प्रकार की भीड़ नहीं होनी चाहिए। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए गैस बुकिंग होने पर सिलिंडरों को समय से घरों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि यह ध्यान रखें कि बुकिंग होने के बाद समय से लोगों के घरों तक सिलिंडर पहुंचने चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं से भी विलंब से होम डिलीवरी की सूचना नहीं मिलनी चाहिए। यदि कहीं से शिकायत मिलती है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर होम डिलीवरी होने से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। जिससे भीड़-भाड़ इकट्ठा नहीं होगी। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें