फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नायब तहसीलदार और वकीलों के बीच तकरार, एसडीएम ने धरना कराया खत्म

विज्ञापन
बिसौली में वकील और नायब तहसीलदार के मध्य वार्ता कराती एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार मुहम्मद हारिश के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान नायब तहसीलदार ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। फिर एसडीएम कार्यालय के सामने बरामदे में धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीएम ने धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रियंका गोयल ने अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार का पक्ष सुना। इसके बाद उन्होंने आपसी संवाद के जरिये विवाद को शांत कराया। एसडीएम के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि इस तरह के व्यवहार की पुनरावृत्ति हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धरने में दिनेश चंद्र शर्मा, अभीक्ष पाठक, योगेश मौर्य, इकरार, उमेश शंखधर, ह्रदेश शर्मा, गजेंद्र यादव, सत्यपाल यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद

बिसौली में वकील और नायब तहसीलदार के मध्य वार्ता कराती एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें