शाहजहांपुर में श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में यूथ सेमिनार के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। महात्मा रामचंद्र महाराज की 125वीं जयंती पर दयालुता को आत्मसात करना विषय पर आयोजित रीजनल यूथ सेमीनार का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को शिक्षा, कॅरिअर के साथ आध्यात्मिकता पर जोर दिया गया।
सेमिनार में मेरठ से आए मिशन के उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा, समझ और कॅरिअर के साथ आध्यात्मिकता की भी आवश्यकता है। इस दौरान प्रश्नोत्तरी भी हुई। इसमें युवाओं ने अपने जीवन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए। संचालन आगरा से आए यूथ कोआर्डिनेटर अंशुमान उपाध्याय व प्रयागराज की ज्योति मिश्रा ने किया। आभार जोन प्रभारी दीपक त्यागी ने व्यक्त किया। इस मौके पर गोपाल अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, ललिता त्यागी, कृष्णा भारद्वाज, सुरेंद्र सिन्हा, प्रतिमा, अजीत श्रीवास्तव, सुंदर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।