फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी और बिसौली में 27 करोड़ से बनेंगे फायर स्टेशन, जमीन चिह्नित

Sun, 30 Mar 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अब अग्निशमन सेवाएं और बेहतर होंगी। इसके तहत बिसौली और बिल्सी तहसील क्षेत्र में दो फायर स्टेशनों का निर्माण होने की कवायद की जा रही है, ताकि अग्निकांड की घटनाएं होने पर समय रहते बचाव कार्य हो सके। इसके लिए जिला मुख्यालय से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जमीन चिह्नित की जा चुकी है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों फायर स्टेशन का निमार्ण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में कई बार अग्निकांड की घटनाएं होने पर समय से गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में बदायूं एवं दातागंज के फायर स्टेशन से ही बचाव कार्य की उम्मीद की जाती थी। शासन की ओर वर्ष 2023 में अग्निकांड की घटनाओं पर समय रहते बचाव कार्य के लिए जिले के प्रत्येक तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन होने का फैसला लिया गया था।
इसके तहत जिले की पांच तहसीलों में से शेष बची दो तहसील क्षेत्रों में भी फायर स्टेशन के निर्माण कराने कवायद की गई। शासन की ओर से जिला मुख्यालय के अधिकारियों से 18 बिंदुओं पर आख्या मांगी गई। इसके लिए बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव खैरी और बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सुजानपुर में जमीन चिह्नित कर शासन को 18 बिंदुओं पर आख्या भेजी गई है। वहीं, महानिदेशक फायर (डीजी) द्वारा इसका प्रस्ताव शासन को भेजा चुका है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद दोनों ही स्थानों पर फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दोनों ही फायर स्टेशनों के निर्माण कार्य में तकरीबन 27 करोड़ की लागत आने की संभावना है।
विज्ञापन


दोनों में सिर्फ एक जगह की कार्यदायी संस्था नामित


-बिसौली के गांव सुजानपुर में 3930 वर्ग मीटर में फायर स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को नामित किया गया है।
-बिल्सी के गांव खैरी में 4200 वर्ग मीटर में फायर स्टेशन का निर्माण होगा। इसके निर्माण के लिए एसएसपी की तरफ से चार मार्च को 18 बिंदुओं की सूचना अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय को भेजी गई थी। कार्यदायी संस्था नामित नहीं हो सकी है।
-


जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थिति
जिले में अधिकारी समेत फायरमैन की उपलब्धता में कमी है। मौजूदा समय में जिले में एक सीएफओ, चार एफएसओ, पांच एफएसएसओ, नौ लिडिंग फायरमैन, दस फायर सर्विस चालक, 69 फायरमैन, नौ अनुचर, चार सफाई कर्मचारी, एक एएसआईएम के पद स्वीकृत है। इनमें से एफएसओ के चार पद, एफएसएसओ के तीन पद, लीडिंग फायरमैन के पांच पद, फायर सर्विस चालक के तीन पद, फायरमैन के एक पद, अनुचर के सात पद, सफाई कर्मचारी के तीन पद एवं एएसआईएम के एक पद रिक्त पड़ा है।

जिले के फायर स्टेशनों पर संसाधनों की उपलब्धता
-जिले में बदायूं, दातागंज और सहसवान में फायर स्टेशन मौजूद है। जबकि बिल्सी और बिसौली में अस्थायी फायर स्टेशन संचालित है।
-बदायूं फायर स्टेशन पर दो 4500 लीटर के मोटर फायर इंजन, दो बोलेरो कैंपर, दो फायर बाइक, एक एंबुलेंस है।
-दातागंज में एक 4500 लीटर मोटर फायर इंजन है। इसके अलावा सहसवान में एक 4500 लीटर मोटर इंजन, एक 450 लीटर हाई प्रेशर वाटर मिस्ट गाड़ी, एक बोलेरो कैंपर और एक 2500 लीटर मोटर फायर इंजन है। वहीं, बिल्सी में 700 लीटर फायर क्विक रिस्पांस व्हीकल मौजूद है।
-


बिसौली और बिल्सी तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन का जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। दोनों स्थानों की जमीन चिह्नित की जा चुकी है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों स्थानों पर फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

राम राजा यादव, सीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें