फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को देश को दें 52 सेकेंड

Fri, 12 Aug 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा और मेरठ में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चल रहे मां तुझे प्रणाम की तर्ज पर बदायूं में भी स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए 52 सेकेंड का समय निकालकर राष्ट्रगान गाने के लिए प्रधानाचार्य और उनकी छात्र टोली अलख जगा रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड देश के नाम की अपील
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से प्रधानाचार्य परिषद प्रदेश भर में चलाएगा जागरूकता कार्यक्रम
आगरा और मेरठ में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चल रहे मां तुझे प्रणाम की तर्ज पर बदायूं में भी स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए 52 सेकेंड का समय निकालकर राष्ट्रगान गाने के लिए प्रधानाचार्य और उनकी छात्र टोली अलख जगा रही है। इस कार्यक्रम का नाम 52 सेकेंड देश के नाम रखा गया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में कई जगह कार्यक्रम हुए।
प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री सुनील मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान के दौरान सभी लोग अपने काम छोड़कर सिर्फ राष्ट्रगान करें, जिसके कानों में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई पड़े, वह उसी स्थान पर खड़ा होकर राष्ट्रगान कर देश का सम्मान करें। प्रधानाचार्य मिश्रा ने कहा कि डिग्री कॉलेजों एवं आम जनों में राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए छात्र टोली हर अमीर, गरीब, ठेले वाले, रिक्शा वाले, दुकानदार आदि सभी वर्ग के लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड का समय देश के लिए जरूर निकालने की अपील कर रही है। उन्होंने डिग्री कॉलेजों में राष्ट्रगान कराने का प्रस्ताव डीएम की मौजूदगी में हुई बैठक में रखा, जिससे कि उन लोगों में राष्ट्रगान के साथ देश प्रेम का जज्बा बढ़े।
विज्ञापन

------
स्वतंत्रता दिवस पर सभी गाएं राष्ट्रगान
बदायूं। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान के लिए कम से कम 52 सेकेंड का समय निकालने की मांग की। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता ने समस्त स्टाफ कर्मियों को राष्ट्रगान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन रानी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान आकांक्षा, शालू, गीता सैनी, सुरभि, करुण सिंह, आराध्या, प्रियंका आदि मौजूद रहे। द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगान 52 सेकेंड में करने का अभ्यास कराया गया। यह अभ्यास प्रधानाचार्य महावीर सिंह के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन

बच्चों को दी राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी
बदायूं। शहर की मधुवन कालोनी में सिथत अचीवर्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फ्लैग-डे मनाया गया। छात्रों ने उत्सुकतावश राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाया। शिक्षिका अर्चना सक्सेना ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. मनीषा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें