फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में धूमधाम से मनाया राधा-कृष्ण झूला महोत्सव

Fri, 12 Aug 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बिल्सी में धूमधाम से मनाया राधा-कृष्ण झूला महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बहजोई-चंदौसी के भक्तों ने बिखेरा अपना जलवा
 नगर की श्री गिरिराज जी सेवा समिति के तत्वावधान में राधा-कृष्ण झूला महोत्सव हुआ। गुरुवार की रात नगर के मुख्य बाजार स्थित आरओ मैदान पर राधाकृष्ण के भक्तों ने महोत्सव धूमधाम से मनाया। 
पहले राधाकृष्ण की झांकी का दरबार सजाया। घंटों तक श्रंगार का क्रम चला। इसके बाद बालाजी दरबार के प्रधान महंत मटरुमल शर्मा एवं बब्बू भइया द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। भगवान गणेश की वंदना के साथ राधा-कृष्ण की आरती की गई। सैकड़ों भक्तों ने इसमें हिस्सा लिया। बाद में राधाकृष्ण का जागरण प्रस्तुत किया गया। बहजोई और चंदौसी से भक्तों ने भजन गाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। बीच-बीच में वृंदावन से आए कलाकारों की झांकियां पेश की गईं। साथ ही उनकी कथा सुनाई गई। गुल्लक दान राशि में प्रथम पुरस्कार विजेता राजीव माहेश्वरी को मटरुमल शर्मा महाराज द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में समिति के यतींद्र माहेश्वरी, विकास वार्ष्णेय, तेजस्वी जौहरी, दिनेश चंद्र हनी, सौरभ वार्ष्णेय, रोहित माहेश्वरी, हर्षित राठी, मुनीश्वर राठी, सुमित वार्ष्णेय, सचिन माहेश्वरी, संजीव वाष्र्णेय, मनमोहन शाही, निपुण वार्ष्णेय, राकेश माहेश्वरी, संजीव तोष्नीवाल, संदीप खासट, चंद्रशेखर, नवीन, जितेंद्र खासट, राहुल माहेश्वरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें