फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीडीओ को विकासखंडों का आवंटन, चार को मिला अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विकास कार्यों को गति देने के लिए सीडीओ ने अन्य जनपदों से छह बीडीओ के आने के बाद खंड विकास अधिकारियों को विकासखंडों का आवंटन कर दिया। आदेश के साथ ही चार अधिकारियों को अतिरिक्त विकासखंडों का प्रभार भी दिया गया है।
विज्ञापन


जारी सूची के अनुसार, मुनीश दत्त को दातागंज विकासखंड की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें समरेर में कार्यक्रम अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। सुरेन्द्र सिंह को कादरचौक के साथ जगत विकासखंड का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वेद प्रकाश को अम्बियापुर के साथ वजीरगंज का प्रभार दिया गया है। लटूर सिंह को सालारपुर के साथ आसफपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
इसके अलावा पवन कुमार को बिसौली, अतुल यादव को सहसवान, राजेन्द्र सिंह को म्याऊं, वीरेन्द्र राम को इस्लामनगर, अवनेश राठौर को उझानी और सतीश कुमार को दहगवां विकासखंड का दायित्व दिया गया है। पीडी डीआरडीए सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नए बीडीओ के आने के बाद सभी को विकासखंडों का आवंटन कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें