फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप, विधायक पर उठाए सवाल

Mon, 26 Oct 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर में चकरोड विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता पर पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। साथ ही डीजीपी कार्यालय लखनऊ में धरना देने की बात कही है। जरीफनगर क्षेत्र में 13 अक्तूबर को पहले चकरोड को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने की बात सामने आई थी। धर्मेंद्र सिंह ने वीडियो में आरोप लगाया कि शहर विधायक के दबाव में जरीफनगर पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की है। उनका कहना है कि जब फायरिंग दोनों ओर से हुई, तो कार्रवाई भी दोनों पक्षों के खिलाफ होनी चाहिए थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सरकार और पार्टी की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें