फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर पंचायत में डीजल खरीद, कबाड़ बिक्री में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। नगर पंचायत में कई वर्षों से हो रही डीजल खरीद और अन्य सामान की खरीद-फरोख्त में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वर्तमान नामित सभासद संजीव पहलवान ने इस पूरे मामले की शिकायत प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री ने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कर दो सप्ताह के भीतर जांच करवाकर आख्या से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो बार भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके दूसरी बार नामित सभासद संजीव पहलवान ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सन 2018 से नगर पंचायत अध्यक्ष अपने जेठ की फर्म अली किसान सेवा केंद्र से डीजल की खरीद करती आ रही हैं। आरोप है कि इस खरीद का कोई भी लेखा-जोखा नगर पंचायत कार्यालय में नहीं है। वहीं खर्चा ज्यादा दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सन 2018 से नगर पंचायत के कबाड़ हुए सामान की कोई गणना नहीं की गई। कबाड़ को चोरी-छिपे बेच दिया गया, जिसका पैसा भी अब तक कार्यालय के कोष में जमा नहीं किया गया है। आरोप है कि प्रकाश व्यवस्था के नाम पर भारी धनराशि खर्च की गई है, लेकिन खरीद रजिस्टर्ड फर्म से नहीं की गई। पुरानी खराब लाइटों का भी कोई हिसाब-किताब नहीं है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायती पत्र की जांच राजस्व निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव को सौंपी गई है। - गौरव आर्य, एसडीएम, बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें