फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निर्माण कार्य रुकवा कर दंपती व बेटी को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। गांव बसोमा में प्लॉट पर निर्माण कार्य के दौरान मारपीट में दंपती समेत उनकी बेटी को पीटने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना छह जून की बताई गई है। प्लॉट मालिक महिला के मुताबिक- उन्होंने उस दिन अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराया था। वह आंगनबाड़ी सहायिका हैं। आरोप है कि उसी दौरान सुखपाल, उनकी पत्नी अनीता, नेमचंद्र और सैजल के अलावा तीन चार अन्य लोग आ धमके। आरोपियों में एक खुद को एसडीएम सदर का बाबू बता रहा था।
आरोपियों ने प्लॉट पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही प्लॉट मालिक, उनकी पत्नी और बेटी की पिटाई कर दी गई। आंगनबाड़ी सहायिका ने बताया कि उनकी बेटी को आरोपियों ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। आंगनबाड़ी सहायिका ने कोर्ट में बताया कि कोतवाली जाकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामला पुराना है। उस वक्त पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें