बदायूं। एक अधिवक्ता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कछला रोड पर हुई दुर्घटना के मामले में घायल हो जाने के बाद एंबुलेंस में पत्नी के कानों के झाले और नाक की लौंग गायब किए जाने का आरोप लगाया है।
प्रार्थनापत्र में शहर काेतवाली के मोहल्ला कूंचा पाड़ा निवासी अधिवक्ता राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि वह 17 अप्रैल 26 को बाइक से पत्नी नीतू सक्सेना के साथ गंगा स्नान के लिए कछला जा रहे थे। सुबह 09:45 बजे कछला चौराहे से लगभग एक किलोमीटर पहले किसी कार ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के पश्चात वह और उसकी पत्नी नीतू सक्सेना गम्भीर रूप से घायल हो गईं। कार वाला मौके से भाग गया। किसी व्यक्ति ने मोबाइल से एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस वाले हम दोनों को उझानी स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ, जबकि उनकी पत्नी नीतू सक्सेना एंबुलेंस में ही रहीं।
उपचार के दौरान किसी कर्मचारी ने उनके कान के सोने के झाले व नाक की लौंग निकाल ली। वह उसी एंबुलेंस से मेडीकल कॉलेज बदायूं आए। वहां सही उपचार न मिलने पर इलाज के लिए शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती हो गए। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि घटना की रिपोर्ट लिखवाकर कानूनी कार्रवाई की जाए।