बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने दूसरे पति पर 12 वर्ष तक शारीरिक शोषण करने के साथ ही अन्य लोगों के साथ बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि करीब 12 साल पहले दूसरा पति उसे घर से बहलाकर साथ ले आया था। वह पहले पति से हुई बेटी भी साथ ले आई थी। अब दूसरे पति से उसके एक बेटा है। आरोप है कि बीते दिनों पति, जेठ सहित चार अन्य लोगों ने घर में बंधक बनाकर मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बेटी ने 112 पुलिस बुलाकर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद