एनटी मोहित कुमार को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
बिल्सी। अंबियापुर स्थित बीआरसी केंद्र में आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए अवैध वसूली का आरोप भारतीय हलधर किसान यूनियन ने लगाया है। जिला सचिव सूरजपाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी को सौंपा।
मांग की गई कि नए आधार कार्ड के लिए नए ऑपरेटर की तैनाती की जाए। आधार कार्ड इनरोलमेंट फॉर्म निःशुल्क दिया जाए। नया आधार कार्ड निःशुल्क बनाने, स्कूली बच्चों के बायोमीट्रिक फिंगरप्रिंट और डेमोग्राफिक संशोधन का भी शुल्क न लिया जाए। आधार केंद्र पर केवल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के ही आधार कार्ड बनाए जाएं। दोनों ऑपरेटरों को 15 दिन के भीतर स्थानांतरित करने की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने यदि ऐसा नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी, युवा जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, संगठन मंत्री प्रिंस माहेश्वरी, जिला महासचिव अनमोल ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद