फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालिकाओं को दिया नाट्य कला का प्रशिक्षण

विज्ञापन
नाट्य कला प्र​शिक्षण में शामिल राजकीय इंटर कालेज की बालिकाएं।-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बालिकाओं को नाट्य कला का प्रशिक्षण दिया गया। 10 दिवसीय कार्यशाला में शिक्षा में रंग-मंच का महत्व बताया गया। प्रशिक्षिका भारतेंदु नाट्य अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त रूबी चौधरी ने कार्यशाला में आंगिक अभिनय सिखाया। इस दौरान बालिकाओं में लक्ष्य के प्रति व शारीरिक सजगता, व्यायाम, विषय के प्रति अभिरुचि, आत्मविश्वास के साथ बोलना, दर्शकों के सामने अपनी अभिनय क्षमता प्रदर्शित करना, गीत-संगीत, संवादों को प्रस्तुत करना और टीम भावना से कार्य करने के प्रति प्रशिक्षित किया गया। प्रधानाचार्या अल्पना कुमार एवं हिंदी अध्यापिका पूजा का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें