फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑल स्टार चैंपियंस ने 73 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
एसके कॉलेज के मैदान पर खुशी जाहिर करते विजेता टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान पर ऑल स्टार चैंपियंस और राइजिंग फीनिक्स इलेवन के बीच में टी-20 मैच खेला गया। इसमें ऑल स्टार चैंपियंस ने यह मुकाबला 73 रन से जीत लिया। इसमें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मोहम्मद इमरान को दिया गया।
विज्ञापन

ऑल स्टार चैंपियंस के कप्तान मोहम्मद अनीस सैफी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें अर्जुन मौर्य ने 38 रन, कप्तान मोहम्मद अनीस सैफी 21 रन व असलम ने नाबाद 29 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी राइजिंग फीनिक्स इलेवन की टीम ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालात यह थे कि एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन की जल्दी-जल्दी ही राह पकड़ते नजर आए। हालांकि टीम की ओर से पवन गुप्ता ने सर्वाधिक 14 रन, निक्कू गौतम ने 12 रन, अमन ने 11 रन का योगदान दिया। वहीं राइजिंग फीनिक्स इलेवन की पूरी टीम 71 रन पर ही ऑल आउट हो गई। ऑल स्टार चैंपियंस की तरफ से इमरान ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। शब्लू ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट, फहीम खॉन ने तीन ओवर में 16 रन देकर एक विकेट, अर्जुन मौर्य ने दो ओवर में 17 रन देकर एक और फरमान ने एक ओवर में दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें