फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दस माह बाद अपनी लय में उतरे ऑल स्टार चैंपियंस

विज्ञापन
मैच जीतने के बाद खुशी मनाते ऑल स्टार चैंपियंस के ​खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को एसके मैदान पर ऑल स्टार चैंपियंस बनाम बदायूं स्ट्राइकर्स के बीच दोस्ताना टी-20 क्रिकेट मुकाबला खेला गया। 10 माह बाद मैदान पर उतरी ऑल स्टार चैंपियंस ने शानदार खेल दिखाते हुए 14 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर ऑल स्टार चैंपियंस के कप्तान मोहम्मद अनीस सैफी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 217 रन का लक्ष्य खड़ा किया। ओपनर अर्जुन मौर्य ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 44 गेंदों में 101 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं मोहम्मद आकिल अंसारी 12 रन बनाकर आउट हो गए।
दो विकेट गिरने के बाद सुमेश बाबू ने सूझबूझ से खेलते हुए 16 गेंदों में दो छक्के और दो चौकों की मदद से 31 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद अनीस सैफी ने 11 गेंदों में एक छक्का और दो चौकों के साथ 18 रन का योगदान दिया। विकेट कीपर बल्लेबाज कामरान ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदायूं स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी रही। निक्कू गौतम ने 50 और अमन भारती ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा रिंकू ने 39, लक्ष्य वर्मा ने 16 और कप्तान विशन ने 16 रन बनाए, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में 203 ही रन बना सकी और ऑल स्टार चैंपियंस ने मुकाबला 14 रन से जीत लिया।

मैच जीतने के बाद खुशी मनाते ऑल स्टार चैंपियंस के खिलाड़ी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें