फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज बारिश के चलते आज बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद में हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन के तौर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त सहित सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों में लागू होगा। आदेश में कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक और अन्य स्टाफ को विद्यालय आकर विभागीय कार्यों का निष्पादन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें