फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलीगढ़ के रिंकू पहलवान ने दिल्ली के नदीम को हराकर जीती इनामी कुश्ती

विज्ञापन
दंगल मेंं जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
गुलड़िया (बदायूं)। कस्बा में आयोजित दंगल में वैसे तो छोटी-बड़ी 57 कुश्तियां हुईं, लेकिन चार बड़ी रकम की इनामी कुश्तियों में तीन बराबर पर छूटीं। एक में अलीगढ़ के पहलवान रिंकू ने दिल्ली के नदीम पहलवान को दांवपेंच लगाकर पछाड़ दिया और पांच हजार की रकम जीतने के साथ दर्शकों के दिए हजारों के इनाम केे भी हकदार बने।
विज्ञापन

पहली कुश्ती सात हजार रुपये की विवेक गंगवार के सौजन्य से हुई, जो हाथरस के पहलवान अजीत और बरेली के पहलवान सारिक के बीच हुई, जो बराबर पर छूटी। इनाम की धनराशि दोनों पहलवानों को बराबर-बराबर बांट दी गई।
दूसरी पांंच हजार की इनामी कुश्ती संजीव सिंह पटेल की ओर से अलीगढ़ के पहलवान रिंकू और दिल्ली के पहलवान नदीम के बीच हुई। इसमें अलीगढ़ के पहलवान रिंकू ने दांवपेंच लगाकर ऐसी पटखनी दी कि दिल्ली का पहलवान चारों खाने चित हो गया। इनाम की राशि तो उन्होंने जीती।
विज्ञापन

तीसरी इनामी कुश्ती नरेंद्र सक्सेना की ओर से पांच हजार की कराई गई, जो हाथरस के राहुल पहलवान हाथरस व एटा के अनुज पहलवान के बीच हुई। कुश्ती बराबरी पर छूटी। इनाम की रकम दोनों पहलवानों को बराबर-बराबर दे दी गई।

चौथी छह हजार की इनामी कुश्ती दंगल प्रबंधक नीतीश कुमार पटेल के सौजन्य से हुई। इसमें फिरोजाबाद के पहलवान ऋषभ व बरेली गुलाब नगर के पहलवान सृजन के बीच मुकाबला हुआ। यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। इनाम की राशि प्रबंधक ने दोनों पहलवानों को बराबर-बराबर बांट दी।
दंगल की अध्यक्षता मास्टर मानवेंद्र सिंह ने की। रेफरी बिट्टन सिंह पहलवान रहे, जबकि संचालन मास्टर प्रेमपाल सिंह ने किया। इस मौके पर व्यवस्थापक जिला केसरी पहलवान सर्वेश सिंह, भेष पटेल, वीरेंद्रपाल, राजवीर सिंह, प्रवीन कुमार, राहुल पटेल, प्रमोद कुमार, झब्बू लाल, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें