फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रेन में हालत बिगड़ने से अलीगढ़ के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कई दिनों से बीमार युवक को इलाज के लिए बरेली ले जाते समय ट्रेन में हालत बिगड़ गई। माता- पिता उन्हें लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचते, उससे पहले ही मौत हो गई। मामला बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे का है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले में गंगीरी क्षेत्र के गांव गालमपुर निवासी जुगेंद्र (18) पुत्र किशनलाल किडनी में संक्रमण से ग्रस्त थे। उनका इलाज बरेली के भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। परिवार के लोग उन्हें लेकर ट्रेन से बरेली को निकले। पिता किशनलाल ने बताया कि रास्ते में ही जुगेंद्र को उल्टी- दस्त होने लग गए। हालत बिगड़ने पर जुगेंद्र के परिजन उझानी स्टेशन पर उतर गए। ई- रिक्शा से वह अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही जुगेंद्र की मौत हो गई। मृतक की मां नेमा देवी ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने तक बेटे का बरेली में इलाज कराया था। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि जुगेंद्र को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। बाद में परिवार के लोग शव लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें