फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से अलापुर के शिक्षक की मौत

Fri, 02 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
डेंगू से शिक्षक की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी शिक्षक देवेंद्र की डेंगू से शुक्रवार को बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिक्षक को कई दिन से बुखार आ रहा था। अस्पताल के डॉक्टर ने उनमें डेंगू की पुष्टि की थी। क्षेत्र में डेंगू के पैर पसार लेने से लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन

जगत और म्याऊं ब्लाक के कई गांवों में बुखार का प्रकोप है। अलापुर के वार्ड नंबर आठ निवासी देवेंद्र (36) पुत्र राजेंद्र बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थे। उनकी तैनाती हमासपुर में थी। कई दिन से उनको बुखार आ रहा था। स्थानीय डॉक्टर से लाभ न होने पर उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घरवालों के मुताबिक डॉक्टर ने उनमें डेंगू की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। देवेंद्र के दो बेटे और एक बेटी है। उनके पिता की मौत हो चुकी है। वहीं, अलापुर के एसओ एपी सिंह यादव और दरोगा हरपाल सिंह पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित हैं। उनका बरेली में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
 स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। जगह-जगह हेल्थ कैंप लगवाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में भी सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। दवाओं और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुनील कुमार, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें