फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलापुर चेयरपर्सन के पति को कोर्ट से भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। नगर पंचायत अलापुर में विकास कार्यों से जुड़ी ई-निविदा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के मामले दर्ज रिपोर्ट में सोमवार को पुलिस ने चेयरपर्सन हुमा बी के पति फहीमुदद्दीन को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


उन पर फर्जी दस्तावेज और कूटरचित हस्ताक्षरों के जरिये टेंडर आमंत्रित किए जाने के आरोप लगे थे। इस मामले में पुलिस ने नगर पंचायत की चेयरपर्सन हुमा बी, उनके पति फहीमउद्दीन और लिपिक गार्गी गुप्ता के खिलाफ 24 दिसंबर को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। अब इस मामले में एक आरोपी को जेल भेजा गया है। दो अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें