फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार मे धनवर्षा

Mon, 09 May 2016 11:46 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले भर में हुआ करीब साढ़े छह करोड़ का व्यापार 
शहरी क्षेत्र में ज्यादा नजर आया अक्षय तृतीया का असर 
 धार्मिक मान्यता के आधार पर अक्षय तृतीया पर शुभ मानी जाने वाली सोने की खरीद की वजह से जिले भर के सराफा बाजार पर जमकर धनवर्षा हुई। अक्षय तृतीया पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये के आभूषणों की बिक्री हुई। इस बार महंगे आभूषणों के स्थान पर लोगों ने कम कीमत के आभूषणों की खरीद पर फोकस किया। इधर, वाहन बाजार में भी वाहन खरीदने की होड़ लगी रही।
अक्षय तृतीया को शुभकारी मानने की वजह से तमाम लोगों ने नए कार्यों की शुरुआत की। सोने की कीमतों के चढने के बावजूद लोगों को खरीदारी करने का उत्साह कम नजर नहीं आया। सुबह से ही महिलाओं ने अपने पसंद के सोने की आभूषण खरीदने के लिए सराफा के शोरूमों में नजर आईं। इस बार पारंपरिक तरीके से रहने वाली दुकानों में ग्राहकों की संख्या कम नजर आई। 
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के लोगों ने सराफा दुकानों पर पहुंचकर अंगूठी, जंजीर, इयर रिंग आदि कम कीमत वाले आभूषणों की खरीद की। शहर के बाजार में करीब चार करोड़ रुपये के आभूषणों की बिक्री हुई, जबकि देहात में करीब ढाई करोड़ रुपये की बिक्री हुई। बावजूद इसके सराफा व्यापारी बीते वर्ष की तुलना में इस बार हुई बिक्री को कम मान रहे हैं। इस संबंध में सराफा व्यापारी संचित वैश्य का कहना है कि ग्राहकों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन सोने की बिक्री कम हुई। 
गुब्बारे और झालरों से सजा सराफा बाजार 
बदायूं। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार की रौनक बढ़ी हुई नजर आई। तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दुकानों के बाहर रंग-बिरंगे गुब्बारे और जगमगाती झालरों से सजी दुकानें किसी महोत्सव का एहसास करा रहे थे। 
विज्ञापन


68 बाइक बेच जीएस हीरो ने बनाया रिकार्ड 
बदायूं। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद के साथ ही बाइकों की बिक्री भी खूब हुई। इस बार जीएस हीरो ने बीते वर्ष की अक्षय तृतीया का रिकार्ड तोड़ते हुए 68 बाइक और स्कूटी की बिक्री की। साथ ही 5100 रुपये की बंपर स्कीम देकर ग्राहकों को भी लुभाया। इसके साथ ही जीएस हीरो ने एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है, जिस पर जिले भर में कहीं पर भी बाइक खराब होने पर उस पर कॉल करने पर तुरंत मैकेनिक पहुंचेगा। साथ ही हीरो की बाइक खरीदने पर एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें