बदायूं। जिले में दौरे पर आए पशुधन मत्स्य व दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जिले से जाते वक्त पत्रकारों से वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में तीखे बोल कहे। कहा कि वह मोबाइल पर वक्त बीताते हैं और आलोचना करना ही जानते हैं।
चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव वैक्सीन के बारे में गलत कमेंट करने जैसे काम करते हैं। उन्हें चाहिए कि टीकाकरण पर सवाल न उठाकर अस्पतालों में जाकर टीकाकरण में आ रही समस्या देखते और सरकार को गलतियों पर सजग करते। उन्हें राशन वितरण या जनता से जुड़े दूसरे मामलों में स्थिति देखनी चाहिए थी और सरकार या प्रशासनिक मशीनरी को बेहतर काम के सुझाव देने चाहिए पर वह ऐसा नहीं करते हैं। उनका ज्यादा समय मोबाइल पर बीतता है और वे बस आलोचना करना जानते हैं।