फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न, बांटी मिठाई

Sun, 01 Jan 2017 11:24 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न, बांटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर सहित बिल्सी, सहसवान आदि नगरों में आतिशबाजी की 
 समाजवादी पार्टी के लखनऊ में संपन्न हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अखिलेशवादियों ने जश्न मनाया। मिठाई बांटकर और गले लगकर एक-दूसरे को बधाई। आतिशबाजी छोड़कर अखिलेश के समर्थन का ऐलान किया। 
शहर में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी के नेतृत्व में वाटर वक्र्स रोड पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। इस दौरान नितिन, रवि कुशवाहा, नवीन मौसी, जितेंद्र दास, रिजवान गाजी, जहांगीर, मोहम्मद सगीर, आशू, फरीद अहमद, सचिन मैसी, मनोज सागर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सहसवान। नगर में जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान ने पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी चलाई। इस मौके पर हाजी अली हुसैन, हाफिज अवरार, इश्त्याक खां, चौधरी, मुशर्रफ, ताहिर हुसैन, हारून  अंसारी, शाकिर अंसारी, मुनाजिर हुसैन, अमीरुल हसन, आसिफ हुसैन आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जमकर आतिशबाजी छोड़ी एवं मिठाई बांटी। इस मौके नईम अब्बासी, गुडडू सैफी, आजाद, इरफान, आदेश कुमार, राशिद, शानन्द, प्रशांत यादव, अन्नू कोहली, अमित पुरी, अमरपाल, मुनेंद्र सिंह, मुफीज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें