बिल्सी। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर शनिवार को नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में मानव तस्करी विरोधी क्लब (एएचटीसी) का गठन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य सचिन उपाध्याय को अध्यक्ष और सहायक अध्यापक विपिन कुमार को समिति का संरक्षक बनाया।
एएचटीसी में छात्रा कोमल को अध्यक्ष और अनेक पाल को सचिव नियुक्त किया। आर्यन शाक्य, खुशी भारती, खुशी, रामनरेश यादव, देवांश चंद्र, मौसमी कुमारी, अंजली, संघर्ष यादव और प्रियांशी को सदस्य बनाया। प्रधानाचार्य सचिन उपाध्याय ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और क्षेत्र में मानव तस्करी के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर अजय गिरि, अक्षय सक्सेना, पुरुषोत्तम शाक्य, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद