फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अहमदगंज स्टार ने रोमांचक मुकाबले में परौली हंटर को तीन रन से हराया

Sun, 24 May 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को परौली हंटर और अहमदगंज स्टार के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। कांटे की टक्कर वाले इस मैच में अहमदगंज स्टार ने परौली हंटर को 3 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

परौली हंटर के कप्तान गोपाल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अहमदगंज स्टार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 94 रन बनाए। टीम की ओर से राजकिशोर ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि केशव ने 11 रन, सचिन ने 10 रन और सत्यभान ने 8 रन का योगदान दिया।
परौली हंटर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अजीम ने 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा गोपाल, नेम सिंह और रवित ने 1-1 विकेट लिया।
95 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परौली हंटर की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। रवित शंखधर ने 7 रन, अजीम ने 11 रन, कप्तान गोपाल ने 11 रन और राहुल मिश्रा ने 16 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी टीम 12 ओवर में 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदगंज स्टार की ओर से शुभनेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। सत्यभान ने 2 विकेट, जबकि केशव और नन्ने ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभनेश यादव को 3 महत्वपूर्ण विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शुभम पुरी, शोभित पुरी, गोपाल गुप्ता, अभिषेक पुरी, गौरव पुरी, राजेश वार्ष्णेय, राजू गुप्ता, ओम वार्ष्णेय, मनोहर पुरी, योगेश मौर्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें