बदायूं। बिसौली नगर के श्री राम कृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चे, महिला, युवा और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गणेश पूजन से शुभारंभ हुआ। सभा अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। हुनर दिखाओ प्रस्तुतीकरण में 30 एंट्री आईं। जिसमें विभिन्न तरह के पकवान, हाथ से बनी दस्तकारी के समान हैंडीक्राफ्ट वस्तुएं एवं सीनरी, शोपीस, रंगोली आदि थे। संयोजक गुंजन गोयल, निशांत अग्रवाल ने सभी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। पहले आओ पहले पाओ प्रतियोगिता में प्रश्नों के उत्तर देकर पुरस्कार जीते। प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन के जीवन से जुड़े तथा सामान्य ज्ञान, धार्मिक ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए। सीनियर सिटीजन की प्रस्तुति में सुमन, अंजू, अचल, नीलम, श्री कृष्ण गोपाल अग्रवाल, शैलेंद्र नाथ अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल ने अपनी प्रस्तुति दी। सभी को सम्मानित किया गया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। बास्केट में बाल इकट्ठी करने में 14 बच्चों ने भाग लिया। छोटे-छोटे हाथों से बाॅल को बास्केट में इकट्ठा किया। संयोजक रचित गर्ग एवं निशांत अग्रवाल ने व्यवस्था की। रंगभरों प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेनजी के स्केच पर रंग भरे गए। आयोग गोयल संयोजक ने पूजा की व्यवस्था की। चौकी सजाओ में महिलाओं ने बहुत सुंदर चौकी सजाईं। श्वेता अग्रवाल पूजा चौकी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित करवाई। नीलम गर्ग ने लिफाफा सजाओ प्रतियोगिता करवाई। रितिका गर्ग ने बेबी शो प्रतियोगिता करवाई। इस मौके पर पुनीत कुमार सचिव, अमरदीप उप सचिव, पराग अग्रवाल कोषाध्यक्ष, निशांत अग्रवाल, सोहिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नवीन गोयल, शुभम अग्रवाल और अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, साधना अग्रवाल, लता अग्रवाल राखी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।