फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में नहीं दिखा भारत बंद का असर

विज्ञापन
सोमवार को बाजार में दिनभर खुली रहीं दुकानें। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। केंद्र सरकार की ओर से सेना भर्ती के लिए जारी किए गए अग्निपथ योजना को लेकर कई दिनों से बवाल चल रहा है। इसी बीच एक वायरल मेसेज में सोमवार को भारत बंद का एलान किया गया था, लेकिन इसका असर बदायूं में देखने के लिए नहीं मिला। हालांकि अधिकारियों ने दिनभर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी।
विज्ञापन

सेना भर्ती को लेकर जारी अग्निपथ योजना का लगातार विरोध हो रहा है। इसको लेकर शासन लगातार जिला स्तरीय अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं और पल पल की रिपोर्ट पर निगाह रख हुए है। हालांकि शनिवार को अग्निपथ को लेकर युवाओं में कुछ सरगर्मी देखने को मिली थी। युवाओं ने कुछ जगहों पर प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों की सतर्कता के कारण वे ऐसा नहीं कर सके। कुछ युवाओं को थाने में भी ले जाना पड़ गया था। इस बीच सोमवार को भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल हुए। ऐसे में जिला प्रशासन ने पहले से और ज्यादा सख्ती बरतना शुरू कर दिया। हालांकि सोमवार को बदायूं में भारत बंद का असर दिखाई नहीं दिया।
-
भाकियू पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बदायूं। भाकियू अराजनीतिक असली के पदाधिकारी पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को बाइक रैली निकालने के लिए नवादा पर एकत्र हुए। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने नवादा पर भाकियू पदाधिकारियों से मुलाकात की और जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर से वार्ता की। काफी समझाने पर भाकियू पदाधिकारियों ने उन्हें वहीं पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल नौकरी देने के बाद में उन्हें सेवा मुक्त कर दिया जाएगा। उसके बाद में कोई पेंशन का प्रावधान नहीं है, साथ ही सेवा मुक्त सैनिकों के समायोजन की योजना भी स्पष्ट न होने से नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। इस मौके पर सूरज पाल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, जामुना सिंह, रवेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें