फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के खिलाफ प्रधान  और ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

Tue, 31 May 2016 12:16 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विकास क्षेत्र सालारपुर के गांव फरीदपुर चकोलर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका गीतारानी के खिलाफ प्रधान और उनके साथ आए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि वे इसकी शिकायत प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, महिला आयोग से भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन

फरीदपुर चकोलर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक मात्र महिला शिक्षिका की शिकायत है कि विद्यालय में समयानुसार नहीं पहुंचती और न ही विद्यालय में शिक्षण कार्य कराती हैं। इसके बारे में कई अभिभावकों ने प्रधान से शिकायत की और शिक्षिका को समझाने को कहा। ग्राम प्रधान चंद्रपाल ने यहां ग्रामीणों के साथ पहुंच कर बताया कि गांव के कुछ बुर्जुग और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ विद्यालय पहुंचकर शिक्षिका से बात की लेकिन शिक्षिका ने सभी को हड़काते हुए गलत आरोपों में फंसाने की बात कही। इसकी शिकायत वह उच्चाधिकारियों समेत मुख्यमंत्री तक कर चुके हैं। शिक्षिका गीतारानी का पति बिसौली क्षेत्र में एबीआरसी हैं। जिसके चलते शिक्षिका विद्यालय में शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेतीं और पूरे समय मोबाइल पर लगीं रहती हैं। सोमवार को गांव के सभी ग्रामीण प्रधान चंद्रपाल के समर्थन में जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी से मिले और पूरी स्थिति से अवगत कराया। ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करने वालों में रुकुम सिंह, राम स्वरूप, तारा सिंह, मुन्ना लाल, पोशाकी लाल, विद्याराम, जगदीश, ओमप्रकाश, श्याम चरन, सुधीर, प्रमोद, बादाम सिंह, देशराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें