फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अवकाश के बाद वायरल से परेशान मरीज उमड़े

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : उत्तर थाने के गेट पर धरना देते राठौर समाज के लोग।
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल रविवार के अवकाश के बाद खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सर्दी, खांसी के साथ वायरल के अधिकांश मरीज पहुंचे। सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। सोमवार को 1424 मरीजों ने पर्चा बनवाकर दवा ली व विभिन्न जांचें कराईं।
विज्ञापन


इन दिनों रात को हल्की ठंड और दिन में तेज धूप के चलते अचानक वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1424 नए मरीजों ने पर्चे बनवाए। ओपीडी में बैठे डॉक्टरों ने मरीजों को देखकर दवा दी। साथ ही जांचें भी कराईं। करीब छह सौ से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम व वायरल से पीड़ित पहुंचे।

बीरमपुर निवासी श्याम ने बताया कि कई दिन से बुखार आ रहा है। निजी अस्पताल से दवा ली, लेकिन लाभ नहीं हुआ। सलाह दी कि जांच कराकर दवा लो।
मीरापुर की रहने वाली रामबेटी ने बताया कि बेटी सोनी को चार दिन से बुखार आ रहा है। दवा खिला रहे हैं, लेकिन कमजोरी आ रही है। जांच में डॉक्टर ने वायरल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि रविवार को अवकाश रहा। सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ अस्पताल पहुंचे लगी। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। इस समय वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद- फोटो : उत्तर थाने के गेट पर धरना देते राठौर समाज के लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें