स्कूल स्टाफ के खिलाफ दी तहरीर
मंगलवार सुबह परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ छात्रा का शव ट्रैक्टर ट्राली में लेकर स्कूल पहुंचे। यहां स्कूल के गेट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर परिजन शांत हुए। महिपाल ने स्कूल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजन के राज: क्यों एक के बाद एक 12 महिला पुलिसकर्मियों को शिकार बनाने लगा, जिसने सुनी दांतों तले दबा ली अंगुली
प्रभारी प्रधानाध्यापक निशांत शर्मा ने बताया कि 10 दिन पहले ही छात्रा और उसके भाई का दाखिला हुआ है। अंजलि को पिछले तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। इसको लेकर सोमवार को 11:40 बजे कॉल करके बुलाया था। बच्ची के पिता स्कूल आकर उसे घर ले गए। छात्रा को स्कूल से बाहर निकाल देने का आरोप बेबुनियाद है।
कुंवरगांव थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने कहा कि बच्ची के शव को लेकर परिजन व गांव वाले स्कूल के गेट पर पहुंचे। उन्हें समझा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।