फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नोटिस मिलने के बाद अनुबंधित रोडवेज बसों की कराई फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एआरटीओ कार्यालय से फिटनेस जांच की व्यवस्था खत्म होने से अनुबंधित बसों की फिटनेस जांच अटकने लगी है। अगले महीनों में प्रस्तावित फिटनेस जांच को लेकर अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन ने एआरटीओ के सामने मामला रखा। वहां से आरटीओ बरेली के पाले में गेंद डाल दी गई। ऐसे में बस मालिक काफी परेशान हैं। चालक बरेली जाने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


परिवहन निगम के बेड़े से 44 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। 32 बसें बदायूं तो बाकी बसें शाहजहांपुर के परिवहन विभाग कार्यालय में पंजीकृत हैं। अधिकतर बसों की फिटनेस जांच जनवरी से मार्च तक होती है। इस बीच विभाग ने बसों की फिटनेस जांच की व्यवस्था बरेली स्तर पर कर दी है। इसमें करीब आठ बसें बरेली नहीं पहुंचीं। जब एआरटीओ कार्यालय से नोटिस जारी हुआ तो एआरएम राजेश पाठक ने चालकों को बरेली भेजकर सभी बसों की फिटनेस जांच करा दी।

परिवहन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार, जहां पर गाड़ी पंजीकृत है, वहीं पर फिटनेस जांच होनी चाहिए। यहां से बरेली भेजा जा रहा है। वहां दलालों के माध्यम से काम होगा। ऐसे में समय के साथ धन भी अधिक खर्च हो रहा है। उन्होंने बताया कि एआरटीओ के कहने के बाद फिटनेस खत्म होने वाली सभी बसों की फिटनेस करा दी गई है।
विज्ञापन


आठ बसों की फिटनेस जांच टूट रही थी। हालांकि बिना फिटनेस बस को एआरएम तत्काल रोक देते हैं। फिर भी आठ बसों के चालक बसों का संचालन करते आ रहे थे। नोटिस देकर फिटनेस जांच कराई गई है। अब एक भी अनुबंधित बस बिना फिटनेस की नहीं रह गई है। - हरिओम, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें