फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ज्योति पूजन के बाद निकाला महाकाली का भव्य अखाड़ा

विज्ञापन
दहगवां के काली अखाड़ा में काली के विकराल रूप में कलाकार। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। कादराबाद देवी की नौ दिवसीय ज्योति यात्रा और पूजा के बाद बुधवार को काली अखाड़ा निकाला गया, जिसमें मां काली के स्वरूप में तलवार हाथ में लेकर कलाकार ने कई करतब दिखाए।
विज्ञापन

नवरात्र पर देवी भक्तों ने प्रतिदिन कादराबाद स्थित मां कालका के पौराणिक मंदिर से जोत लेकर ग्राम देवी मंदिर पहुंचाई। प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली गई। बुधवार को शाम को ढोल नगाड़े की गूंज पर काली अखाड़ा निकाला गया। इसमें राधा-कृष्ण की झांकी भी शामिल रही। महिलाओं ने छतों से काली अखाड़े पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता, पंडित प्रदीप शर्मा, हृदयेश गुप्ता, सुधीश गुप्ता, पवन गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
-





श्रीमद्भागवत कथा के बाद हुआ भंडारा
सिलहरी। गांव बरातेगदार के पश्चिम में स्थित प्राचीन देवस्थल पर श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। कथा समापन पर भंंडारे का आयोजन किया गया। कथा में फर्रुखाबाद से आए कथा वाचक ब्यूटी शास्त्री ने भगवान श्रीराम के जीवन और उसके आदर्शों का ढोलक बाजे पर सुंदर गुणगान किया। इस मौके पर कथा वाचक अमित शास्त्री, रामगिरि शास्त्री,आकाश शास्त्री, अवधेश समेत ग्राम वासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें