फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद गरीबों को सबसे बड़ी तवज्जो: अवधेश

Sun, 12 Apr 2015 12:14 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि गरीब, बेसहारा, समाजवादी पेंशन पाने से वंचित रहे गए हैं, उनका चिह्नींकरण कर नए पात्र लाभार्थियों की सूची विभाग को अविलंब उपलब्ध करा दी जाए तो 15 दिन में सभी नए लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद गरीबों को इतनी बड़ी तवज्जो केवल सपा सरकार ने दी है।
विज्ञापन

शनिवार को स्थानीय मंडी समिति परिसर में तीन हजार से अधिक समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों को परिचय पत्र वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग के मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में गरीबों, बेसहारों को लाभांवित नहीं किया है। जिले में 57 हजार, 978 समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थी हैं जिसमें प्रदेश स्तर से 51 हजार 964 लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है। पेंशन योजना के तहत फिलहाल 500 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जा रहा है और प्रतिवर्ष पेंशन में 50 रुपये की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों को परिचय पत्र आज वितरित किए जा जा रहे हैं उनको प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़, 80 लाख की धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई नाबालिग बच्चा विकलांग, बेसहारा, होगा तो उसे भी समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा समाजवादी पेंशन योजना का लक्ष्य पांच लाख और बढ़ाकर 45 लाख कर दिया है।

लेखपालों पर नाराज हुए सांसद, एक निलंबित
समाजवादी पेंशन शिविर में सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिले में ऐसा कोई भी गरीब व्यक्ति नहीं बचेगा जिसे पेंशन न मिले। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कृषि निवेश अनुदान के तहत कुछ लेखपाल हेराफेरी कर रहे हैं। ग्राम रिजौली के लेखपाल की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है। सरकार ने कोई वायदा न करते हुए गरीबों, विधवाओं और बेसहारा 40 लाख से अधिक लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना से लाभांवित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य बनवारी सिंह यादव, शहर विधायक आबिद रज़ा, सहसवान के विधायक ओमकार सिंह, शेखूपुर के विधायक आशीष यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन ही नहीं बल्कि बेरोजगारों को भत्ता, छात्रों को लैपटाप अैर छात्रवृत्ति, कन्या विद्या धन, गरीबों को कंबल आदि वितरण कर लाभांवित किया गया है। डीएम शंभूनाथ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि जिले में कोई भी पात्र योजना लाभ से वंचित न रहे। कार्यक्रम में गुन्नौर के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू, हर प्रसाद सिंह पटेल, बलवीर सिंह यादव, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, पीडी रामरक्ष पाल, आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक एसडीएम और सभी बीडीओ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन रवींद्र मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें