फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ ‘बदायूं महोत्सव’ का आगाज

Sun, 12 Apr 2015 12:02 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं महोत्सव का आगाज शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो गया। शहनाई की धुनों पर संस्थापक कवि डॉ. उर्मिलेश को समर्पित महोत्सव का शुभारंभ सांसद धर्मेंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा चुकी विभूतियों को सम्मानित किया। इसके अलावा 16 प्रतिभाओं को भी मंच से नवाजा गया। मंच पर लोकनृत्य की प्रस्तुतियां देकर कलाकारों ने समां बांधा। डॉ. उर्मिलेश स्मृति सरस्वती सुमन पत्रिका तथा प्रखर शब्द शिल्पी पत्रिका का विमोचन हुआ।
विज्ञापन

सुबह दस बजे सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए चार दिवसीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महोत्सव बदायूं का अभिन्न अंग है। डॉ. उर्मिलेश द्वारा प्रारंभ की गई यह परंपरा अब वृहद रूप ले चुकी है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। बोले, प्रतिभाओं को मंच के साथ सम्मान भी मिलता है। विधायक आबिद रजा ने कहा कि सद्भाव की मिसाल बदायूं महोत्सव जिले की शान है। इसके उपरांत विभूतियों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आयोजन समति के पदाधिकारियों ने सांसद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी बनवारी सिंह यादव, विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक गुन्नौर माल्यार्पण कर बैज लगाकर प्रतीक चिह्न व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसएसपी सौमित्र यादव, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन ककराला महबूब सकलैनी, सुंदरलाल अरोरा, सतीश चंद्र मिश्रा, डॉ. वहींदउल्ला खां, दीपक सक्सेना, राजीव अग्रवाल, डॉ. अक्षत अशेष आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. शैलेद्र कबीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें