फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाले की सफाई करवाकर सड़क किनारे छोड़ गए कचरा

विज्ञापन
नाले की सफाई के बाद सड़क पर पड़ा मलबा। संवाद
विज्ञापन
उझानी। स्टेशन परिसर के बाहर करीब डेढ़ सप्ताह पहले जेसीबी से नाले की सफाई कराई गई। कचरा सूखा था, फिर भी कर्मचारियों ने उसे सड़क किनारे से नहीं उठवाया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार से पंखा रोड मोड़ तक सड़क किनारे फैले नाले के कचरे की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी आसपास के लोगों हो रही है। पॉलीथिन और मिट्टी मिश्रित कचरा हवा के झोके के साथ उड़कर घरों तक पहुंच रहा है। मिल कंपाउंड निवासी सौरभ ने बताया कि डेढ़ सप्ताह पहले नाले की सफाई के दौरान जेसीबी ने कचरे के ढेर लगा दिए थे। चूंकि सड़क रेलवे की है, इसलिए नगर पालिका भी कचरा नहीं उठवा सकती। इलाके के लोगों ने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक से भी की थी। इसके बाद भी उन्होंने लोगों की दिक्कतों पर गौर नहीं किया। बता दें कि रेलवे ने तीन साल पहले ही नाले का निर्माण कराया था। तब से लेकर अभी तक नाले में रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर की नालियों के पानी का प्रवाह नहीं पहुंच पाया है।
-

पंखा रोड मोड़ पर गंदगी
- पंखा रोड मोड़ पर रेलवे की भूमि खाली पड़ी है। खाली भूमि पर गंदगी का आलम यह है कि महज बूंदाबांदी के बाद धूप निकलने पर सड़ांध की वजह से लोगों का बिना मुंह ढके निकलना मुश्किल हो जाता है। गोबर के ढेर भी लगा दिए गए हैं। उसकी सफाई करीब दो साल से नहीं हुई है। झाड़ियां भी उग आई हैं। इसके चलते करीब 50 मीटर दूरी में नाले का निर्माण भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

- रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार की साइड में नाले की सफाई जेसीबी मशीन से कराई गई थी। सफाई कर्मी कचरा सूख जाने के बाद भी उठाने के लिए नहीं आए हैं। उन्होंने विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया है। जल्द ही कचरा हटवा दिया जाएगा।- केपी सिंह, वाणिज्य अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें