संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इसके अलावा पिछले दिनों हुई खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी हुआ। इस दौरान मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विद्यालय परिसर में परीक्षाफल प्रधानाचार्य हरेंद्र सारस्वत ने घोषित किया। कक्षा स्तर पर नेहा वार्ष्णेय, कनिष्का, वनिशा अग्रवाल प्रथम, हेमांग उपाध्याय, गोविंद, अभिषेक पाल द्वितीय, अंबिका सिंह, तनिष्क गुप्ता, ऋषि अग्रवाल ने तृतीय स्थान पाया। सर्वाधिक उपस्थिति के लिए समक्ष माहेश्वरी और अनुशासन को इषिता गुप्ता, प्रांजल राठौर और देवांश मिश्रा को चुना गया।
मंडल स्तर पर पिछले दिनों हुई खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं में युवराज सोलंकी, पुनीत कुमार, रवि यादव, कौशल और अंकित शाक्य ने भी पुरस्कार पाया। मेधावी बच्चों को विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी राकेश अग्रवाल और महेंद्र गुप्ता ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसएन शर्मा, सीमा गुप्ता, तनवी माहेश्वरी, ऋषि गुप्ता, विष्णु भगवान और प्रवीण माहेश्वरी आदि मौजूद थे।