आरएसएस के विजय रथ का वजीरगंज ब्लाक की सीमा पर रविवार रात स्वागत किया गया। सोमवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर विजय रथ और बाइक रैली को रवाना किया।
इस मौके पर जिला प्रचारक ललित कुमार ने कहा हिंदू और भारतीय सभ्यता को कायम रखने में आरएसएस का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया नवसंवत्सर और नवरात्र के मौके पर विजय रथ निकाला जा रहा है, ताकि लोग अपनी सभ्यता के बारे में जान सकें। मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय ने कहा कि आरएसएस भारतीय संस्कृति को अक्षुण्य रखने में वृहद स्तर पर काम कर रहा है। अपनी सभ्यता और परंपराओं को बनाए रखना संगठन की ही नहीं हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
बाइक रैली शिशु मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण के बाद बघौल होती हुई बगरैन की ओर निकल गई। इस मौके पर संदीप मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राजगोपाल वार्ष्णेय, सतीश चंद्र वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र्र सैनी, मुरली मनोहर गुप्ता, अनिल गुप्ता, चंद्र शेखर मीणा, रामौतार मीणा, सियाराम कश्यप, हेत सिंह मीणा, नरेश गुर्जर, धर्मेंद्र और सुमित आदि का सहयोग रहा।