फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत पर गए अधिवक्ता का शव चारपाई पर मिला, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 19 May 2024 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में खेत पर गए अधिवक्ता का शव चारपाई पर मिला। उनके बेटे ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर में शनिवार सुबह अधिवक्ता तेजपाल (53) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनके बेटे का आरोप है कि अधिवक्ता गांव के एक व्यक्ति के साथ खेत पर गए थे। दोपहर बाद चारपाई पर उनका शव पड़ा मिला। इसके बाद से उनके साथ जाने वाला व्यक्ति लापता है। बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ग्राम मलखानपुर निवासी तेजपाल के बेटे रखक्षेत्र का कहना है कि उसके पिता शनिवार सुबह नजदीकी गांव रतनपुर में अपने खेत पर गए थे। साथ में उनके गांव का एक व्यक्ति भी गया था। कुछ समय पहले उसके पिता ने उस व्यक्ति को 20 हजार रुपये दिए थे। वह कई बार उससे रुपये मांग चुके थे लेकिन उस व्यक्ति ने रुपये नहीं लौटाए। इसको लेकर उनका विवाद भी हुआ था। 

UP: शिवांशु हत्याकांड का आरोपी सनी गिरफ्तार, प्रेमिका संग मिलकर की थी वारदात, बोरी में बंदकर फेंकी थी लाश
विज्ञापन


उसके पिता रतनपुर गांव में खेत के नजदीक पंचायत भवन के पीछे जाकर चारपाई पर लेट गए। वहीं उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद करीब पांच बजे परिवार वालों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


रखक्षेत्र ने बताया कि जो व्यक्ति साथ गया था। वह फरार है। उसके पिता की मौत सामान्य नहीं है। उनकी हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने अधिवक्ता के शव का रविवार दोपहर पोस्टमार्टम करा दिया। इंस्पेक्टर सुनील अहलावत का कहना है कि अधिवक्ता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें