फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कक्षा नौ व 11 में अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ी, अब 10 सितंबर तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कक्षा नौ और 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड ने अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण के लिए 25 अगस्त तक का समय निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर 10 सितंबर कर दिया गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तिथि बढ़ाए जाने से उन छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी, जो किसी कारण से निर्धारित समय तक अग्रिम पंजीकरण नहीं करा सके हैं। विद्यालयों में अब 10 सितंबर तक कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण कराया जा सकेगा। बोर्ड ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरी प्रक्रिया कराने के निर्देश दिए हैं।
अग्रिम पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि समेत अन्य विवरण दर्ज किया जाता है। ऐसे में विद्यालयों को विवरण भरते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी, ताकि आगे चलकर बोर्ड अभिलेखों में किसी तरह की परेशानी न हो। है। डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि बोर्ड की ओर से तिथि में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें