फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजकीय पॉलिटेक्निक में दाखिले शुरू, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक
विज्ञापन
सिलहरी। खेड़ा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 से 25 मई के बीच कंप्यूटर आधारित माध्यम से किया जाएगा। राजकीय पॉलिटेक्निक बिल्सी के प्रधानाचार्य मुराद आलम ने बताया कि तकनीकी शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए यह युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइड https://jeecup.admissions.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में छात्रों के विकास के लिए आधुनिक कक्षाएं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, सुसज्जित कार्यशालाएं, डिजिटल पुस्तकालय और छात्रावास जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों को सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और औद्योगिक अनुभव भी प्रदान किया जाता है, जिसमें औद्योगिक भ्रमण, विशेषज्ञ व्याख्यान, संगोष्ठी और व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन


रोजगार के अवसर के साथ मिलेगी छात्रवृत्ति
पात्र छात्रों को आर्थिक सहयोग के लिए 35,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा टैबलेट और अन्य डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तकनीकी शिक्षा आज के समय में रोजगार प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। अंतिम वर्ष में ही छात्रों को परिसर से नौकरी के अवसर मिलने लगते हैं, जहां उन्हें तीन लाख से बारह लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज तक प्राप्त हो रहा है। छात्रों को टाटा पावर, मारुति सुजुकी, सुब्रॉस इंडिया लिमिटेड, आईओसीएल और नायरा एनर्जी जैसी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें