फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज के राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रामपाल सिंह स्मारक राजकीय महाविद्यालय दातागंज में इस शैक्षणिक सत्र से बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश शुरू हो गया है। अब तक यहां के छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय या निजी कॉलेजों का रुख करना पड़ता था।
विज्ञापन

दातागंज क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए बदायूं, बरेली या प्राइवेट कॉलेजों में जाना पड़ता था। इससे समय और खर्च बढ़ता था। अब क्षेत्र में राजकीय कॉलेज शुरू हो गया है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस सत्र में बीए की 420 सीटें, बीएससी की 66 सीटें और बीकॉम की 80 सीटें पर प्रवेश शुरू हो गया है। प्रवेश को लेकर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। क्षेत्र के दिनेश चंद्र, रामभरोसे, श्यामपाल, राजकुमार समेत क्षेत्र के लोगों ने कॉलेज की शुरुआत पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और गांव के बच्चों को नए अवसर मिलेंगे। साथ ही गरीब परिवार के बच्चे भी अब बिना ज्यादा खर्च किए अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। नोडल प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें