फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट बदलने से कांवड़िये गुस्साए तो प्रशासन ने बदला फैसला

Fri, 28 Jul 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Kanwar Yatra
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से अचानक रास्ता बदलने पर कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा, जिससे हंगामा शुरू हो गया। इसका पता लगने पर कई हिंदू नेता पहुंच गए। विरोध पर प्रशासन को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। कछला गंगा घाट पर जल भरने को बिसौली, कुंवरगांव, फैजगंज बेहटा क्षेत्रों के अलावा बरेली, पीलीभीत आदि जिलों से आने वाले कांवड़िए लालपुल से कोतवाली और बिरुआवाड़ी मंदिर होकर आते-जाते हैं। पिछले सप्ताह रोड जाम होने की वजह से कांवड़ियों का एक जत्था सोथा मोहल्ले की ओर से होकर निकलने लगा था। इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया। एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र यादव ने कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस के साथ मिलकर किसी तरह से हालात पर काबू पाया था। शुक्रवार से कांवड़ियों के जत्थों का फिर निकलना चालू हो गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने कांवड़ियों को लालपुल से कोतवाली होकर निकलने पर रोक लगा दी। प्रशासन की ओर से अचानक रास्ता बदलकर कांवड़ियों को इस्लामियां कॉलेज होकर निकाला जाने लगा। रास्ता बदलने का कुछ कांवड़िये विरोध करने लगे, जिससे हंगामा शुरू हो गया। इसका पता लगने पर कई हिंदू नेता लालपुल पहुंच गए। उन्होंने कांवड़ियों को परंपरागत रास्ते से निकाले जाने की मांग की। विरोध पर प्रशासन ने अपना फैसला बदल दिया। कांवड़ियों को बदले रास्ते के बजाय परंपरागत रूट से निकाला गया। सिटी मजिस्ट्रेट राज कुमार द्विवेदी का कहना है कि कांवड़ियों को उनके तय मार्ग से ही निकाला जा रहा है।  
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी सावन के चौथे सोमवार कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कांवड़ियों के गुजरने वाली संवेदनशील गलियों में पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछले सोमवार को कावड़ियों के जत्थे में खुराफातियों के घुसने के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। रूट डायवर्जन के बाद कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट हो गई है। जगह-जगह पर पुलिस के सिपाही दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं। वहीं एसपी सिटी भी शहर के प्रमुख चौराहो पर नजर टिकाए हुए हैं। एसएसपी चंद्र प्रकाश के निर्देश पर एसपीसिटी कमल किशोर, सीओ वीरेंद्र सिंह यादव, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर भरत सिंह समेत कई अधिकारी लगातार संवेदनशील चौराहों और धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर रहे हैं। किसी तरह की चूक नहीं हो इसलिए खुराफातियों पर भी नजर रखने के लिए मोहल्लों और गलियों में पुलिस को तैनात किया जा रहा हैं। बता दें कि सोमवार को नवादा खेड़ा में जबरन नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने कावड़ियों के जत्थे में घुसने का प्रयास किया था। पुलिस के रोकने पर उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन इस तरह की चूक फिर न हो इसलिए अब पुलिस एहतियात के तौर पर कोई कसर नहीं छोडना चाहती। कावड़ियों के  जत्थे के पीछे पुलिस रहेगा। रूट डायवर्जन से वाहनों को निकलने में कोई दिक्कत नहीं हो इस पर भी ध्यान रखा गया है। एसपी सिटी कमल किशोर का कहना है कि कांवड़ियों को जत्थों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। खुराफातियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।              
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें