फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने खुलवाया आलू क्रय केंद्र

Wed, 12 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
आलू - फोटो : self
विज्ञापन
प्रशासन ने खुलवाया आलू क्रय केंद्र
विज्ञापन

-शासन के आदेश पर श्यामनगर कोल्ड स्टोर को अधिकृत किया
-किसानों से होगी खरीद, सात मई तक खरीदा जाएगा आलू
प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने बुधवार को किसानों से आलू खरीदने के लिए जिले में एक क्रय केन्द्र खोल दिया। जिला प्रशासन ने बरेली रोड पर मोहल्ला श्यामनगर स्थित मैसर्स शंकर कोल्ड स्टोर को आलू का क्रय  केन्द्र बनाया है। यहां 487 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का आलू खरीदा जाएगा। केन्द्र  पर सात मई तक आलू की खरीद की जाएगी। भारत सरकार की बाजार हस्तक्षेप  योजना के तहत जनपद में आलू खरीद के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी  विपणन संघ को क्रय एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। 
जिला उद्यान अधिकारी के मुताबिक, केन्द्र पर आलू बेचने े लिए किसानों को किसान बही  अथवा आलू उत्पादक किसान होने का साक्ष्य साथ लाना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य  औद्यानिक सहकारी विपणन संघ और उद्यान विभाग के सहयोग से किसानों से सीधे  आलू खरीदने के लिए केन्द्र खोला गया है, जो कृषक आलू बेचना चाहे वह जिला  उद्यान अधिकारी कार्यालय अथवा सीधे आलू क्रय केन्द्र प्रभारी से संपर्क कर  सकता है। प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने जिला उद्यान  अधिकारी  आरएन वर्मा से कहा है कि केन्द्र पर आलू लाने वाले किसानों को कोई असुविधा   नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भुगतान राशि बैंक खाते में भेजी जाएगी
बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत सरकारी क्रय केन्द्र पर आलू बेचने वाले  किसानों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। बाजार हस्तक्षेप  योजना में निर्धारित फेयर एवरेज क्वालिटी का आलू 487 रुपए प्रति क्विंटल की  दर से खरीदा जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि क्रय केन्द्र पर तीन मिली मीटर से 55 मिली मीटर साइज का ग्रेडेड आलू ही  लेकर आएं। कटा-फटा, डीशेप्ड, हरा, रोग ग्रस्त तथा निर्धारित साइज से भिन्न  अथवा ओवर साइज आलू नहीं खरीदा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें