फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एडीजी ने छह फरियादियों की सुनीं शिकायतें, चार का किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बरेली जोन एडीजी रमित शर्मा शनिवार अपराह्न करीब एक बजे बिनावर थाने पहुंचे। यहां एडीजी और एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने छह फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इसके बाद वह पुलिस लाइन सभागार पहुंचे। यहां सीओ व थानेदारों के साथ बैठक की। एडीजी ने एसएसपी आवास परिसर में नवनिर्मित एसओजी एवं सर्विलांस कार्यालय का देर शाम फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

एडीजी शनिवार अपराह्न को पहले बिनावर थाने पहुंचे। यहां क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनीं। एडीजी के सामने छह शिकायतें पहुंचीं। इनमें चार जमीन संबंधी थीं। उन्होंने छह शिकायतों में से चार का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। जमीन संबंधी दो शिकायतों के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय लेखपाल और थाना पुलिस को निर्देश दिए।
इसके बाद वह एसएसपी, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय एवं सीओ उझानी शक्ति सिंह के साथ पुलिस लाइन सभागार पहुंचे। यहां जिले के सभी सर्किल सीओ व थानेदारों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। एडीजी ने लंबित विवेचनाओं पर थानेदारों के पेच कसे और त्वरित निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा आपराधिक घटनाओं में संलिप्त फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थानेदारों को थाने पर आने वाले फरियादियों से संयम से पेश आने एवं शिकायतों के त्वरित निस्ताराण पर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें